राजस्थान बना वैक्सीन लगवाने वाले प्रदेशो में नंबर - 1 



कोरोना महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण से जूझ रहे राजस्थान के लिए एक अच्छी खबर है कि पूरे देश में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने में हमारा प्रदेश नंबर 1 है। यहां लगभग 1.41 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इस हिसाब से राजस्थान में हर पांचवें व्यक्ति को कोरोना का टीका लगा है। लेकिन यही रफ्तार रही तो करीब साढ़े 7 करोड़ प्रदेशवासियों को टीका लगाने में करीब दो साल लग जाएंगे। टीका लगाने में दूसरे नंबर पर गुजरात है। वहां अब तक 1.40 करोड़ वैक्सीन लगाई गई है।

वहीं, प्रदेश के लिए चिंता की खबर है कि पूरे देश में कोरोना संक्रमित सर्वाधिक एक्टिव रोगियों में राजस्थान पांचवें नंबर पर आ गया है। यहां रविवार को एक्टिव रोगियों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच गई थी। हालांकि राहत की बात है कि जहां राजस्थान में पिछले सप्ताह रिकॉर्ड 42,538 एक्टिव केस बढ़े थे। वहीं, रिकवरी रेट करीब 71 प्रतिशत होने से एक्टिव रोगियों का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा। इस हफ्ते राजस्थान में हफ्ते 5,818 कोरोना एक्टिव केस ही बढ़े। पिछले करीब छह दिनों से एक्टिव रोगियों का कांटा 1.99 लाख पर अटका हुआ था। 

Comments

Popular posts from this blog

PUBJ India Avtar battleground Registration should be start on 18th of may on google play store .

remedsiver vaccine