corona se news ancour rohit sardana ka nidhan

कोरोना के चलते 42 साल के  रोहित सरदाना का निधन।


 

आजतक न्यूज चैनल के सीनियर एंकर रोहित सरदाना का शुक्रवार को कोरोना के चलते निधन हो गया। 42 साल के रोहित ने नोएडा के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई हर कोई स्तब्ध रह गया। चैनल के LIVE शो में रोहित के साथी एंकर्स चित्रा त्रिपाठी, अंजना ओम कश्यप और सईद अंसारी रो पड़े। एक-एक करके सभी ने रोहित से जुड़ी यादों को शेयर किया।प्रधानमंत्री समेत कई हस्तियों ने जताया शोक

पत्रकार रोहित एंकर के निधन पर मीडिया जगत के साथ-साथ राजनीतिक, उद्योग, खेल और एंटरटेनमेंट जगत में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'रोहित सरदाना ने हम सभी को अकेला छोड़ दिया। ऊर्जा से भरपूर वो हमेशा से देश की प्रगति के लिए सोचते थे। एक दयालु आत्मा के रूप में उन्हें हमेशा से याद किया जाएगा। उनके असामयिक निधन ने मीडिया जगत में एक बहुत बड़ा शून्य छोड़ दिया है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।'

Comments

Popular posts from this blog

PUBJ India Avtar battleground Registration should be start on 18th of may on google play store .

remedsiver vaccine