how to do registration in covin app .

जानिए कैसे करे कोविन ऐप्प में रजीस्ट्रेशन - पढ़े पूरी जानकारी। 


एक मई से सभी वयस्कों को वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि इससे कोरोना की खतरनाक हो चुकी दूसरी लहर को थामने में कुछ हद तक मदद मिलेगी। साथ ही भारत में बिगड़ती स्थिति से भी निजात मिलेगी। पर वैक्सीनेशन को लेकर कई ऐसे सवाल हैं जो बार-बार पूछे जा रहे हैं। अलग-अलग विशेषज्ञ इन सवालों पर कई बार जवाब दे चुके हैं। पर 16 जनवरी को भारत में टीकाकरण शुरू होने के बाद से यह सवाल अब भी पूछे जा रहे हैं।

मैं 18+ हूं। क्या मैं सीधे अस्पताल पहुंचकर वैक्सीन लगवा सकता हूं?
नहीं। केंद्र सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया है। 18 से 44 वर्ष आयु समूह के लोगों को वैक्सीन लगवाना राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है। साथ ही कुछ निजी हॉस्पिटल भी वैक्सीन लगा सकते हैं। पर सिर्फ उन लोगों को जिन्होंने आरोग्य सेतु ऐप पर या कोविन पोर्टल (https://selfregistration.cowin.gov.in/) पर रजिस्ट्रेशन कराया होगा। यह सुविधा 28 अप्रैल से शुरू हो गई है।

रजिस्ट्रेशन के लिए किन डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी?
पासपोर्ट साइज फोटो के साथ नीचे दी गई किसी भी ID के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा

  • - आधार कार्ड
  • - ड्राइविंग लाइसेंस
  • - श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
  • - महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) जॉब कार्ड
  • - सांसदों / विधायकों / MLC को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र
  • - पैन कार्ड
    • आधार कार्ड
    • ड्राइविंग लाइसेंस
    • श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
    • महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) जॉब कार्ड
    • सांसदों / विधायकों / MLC को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र
    • पैन कार्ड

Comments

Popular posts from this blog

PUBJ India Avtar battleground Registration should be start on 18th of may on google play store .

remedsiver vaccine