AB SE PARDESH ME CORONA KO LEKER SAKHTI
आज से प्रदेश में कोरोना की सख्त गाइडलाइन लागु।
दोपहर 12 बजे से सुबहे 5 बजे से बवजहे भर निकलने वालो पर सकती।
दोपहर 12 से सुबहे 5 बजे तक बवजहे निकलने वालो को किया जयगा शादीओ में 31 मेहमान होने पर 1 लाख रुपये का जुरमाना

पूरे प्रदेश में आज सोमवार से कर्फ्यू कम लॉकडाउन की नई गाइडलाइन लागू हो गई है। राज्य में पहले से चल रही लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 17 मई तक बढ़ाया गया है। इस बार सख्ती ज्यादा है। शादियों और बाहर घूमने वाले लोगों पर सख्ती का प्रावधान किया गया है। पाबंदी को 'रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े' का नाम दिया गया है। आज से दोपहर 12 बजे से लेकर सुबह 5 बजे के बीच बेवजह बाहर घूमने वालों को RT-PCR रिपोर्ट निगेटिव नहीं आने तक संस्थागत क्वारेंटाइन किया जाएगा।
शादियों में 50 की जगह केवल 31 लोगों को ही अनुमति दी जाएगीबैंड वालों की संख्या से अलग रखा है। शादी के लिए SDM को सूचना देने के साथ आने वाले मेहमानों की लिस्ट पहले देनी होगी। इस लिस्ट में शामिल लोगों के अलावा और कोई शादी में नहीं जा सकेगा। शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा।
राजधानी जयपुर में कलेक्टर ने सभी खेल मैदान और पार्क बंद करने का आदेश जारी किया है, गृह विभाग की गाइडलाइन में सुबह 5 बजे से इन्हें खोलने की अनुमति दी गई थी। प्रदेश के बाकी जिलों में खेल मैदान और पार्क खोलने की अनुमति हे।
Comments
Post a Comment