Ireland land helps india

 सबसे बड़े  कार्गो प्लेन से आ रही मदद - उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट से 3 ऑक्सीजन प्लांट और 1000 वेंटिलेटर लेकर विमान रवाना।





 कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहे भारत की मदद के लिए दुनियाभर के कई देश आगे आ रहे हैं। इसी के तहत उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट से 18 टन के तीन ऑक्सीजन यूनिट (प्लांट) और 1,000 वेंटिलेटर लेकर दुनिया के सबसे बड़े मालवाहक विमान ने भारत के लिए उड़ान भरी है। यह जानकारी ब्रिटिश सरकार ने दी है।

विदेश, कॉमनवेल्थ और डेवलपमेंट ऑफिस (FCDO) ने कहा कि एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने रातभर कड़ी मेहनत करते हुए एंटोनाव-124 कार्गो प्लेन में जीवन रक्षक दवाएं लोड कीं। FCDO ने ही इस सप्लाई के लिए फंडिंग की है। लोडिंग एयरक्राफ्ट के रविवार (9 मई) सुबह तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।भारत की मदद हमारी नैतिक जिम्मेदारी: स्वान

लोडिंग के समय उत्तरी आयरलैंड के स्वास्थ्य मंत्री रॉबिन स्वान बेलफास्ट एयरपोर्ट पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम भारत को हरसंभव मदद और समर्थन दें। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन और भारत मिलकर इस महामारी से निपटने के लिए काम कर रहे हैं। कोई भी तब तक सुरक्षित नहीं है, जब तक हम सभी सुरक्षित नहीं है। 

Comments

Popular posts from this blog

PUBJ India Avtar battleground Registration should be start on 18th of may on google play store .

remedsiver vaccine