बंगाल के रण 


में फिर बनी  ममता सरकार। 

कोरोना के रिकॉर्ड मामलों के बीच 62 दिन चली चुनाव प्रक्रिया के बाद आज बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के चुनाव नतीजे आ रहे हैं। तीन राज्य बंगाल, केरल और असम में बदलाव नहीं दिख रहा है। यानी बंगाल में तृणमूल, केरल में LDF और असम में भाजपा ही सरकार बनाती दिख रही है, जो पहले से थी। हां, तमिलनाडु में जरूर बदलाव होता दिख रहा है। वहां द्रमुक सरकार बनाने के करीब है। चुनाव में कांग्रेस उसके साथ है। पुडुचेरी में मामला जरूर फंसा दिख रहा है।

बंगाल में चार घंटे में ही तृणमूल कांग्रेस 148 सीटों के बहुमत के आंकड़े (292 सीटों के हिसाब से 147) को पार कर 200 से ज्यादा सीटों पर पहुंच गई। हालांकि, यह आंकड़ा 2016 में तृणमूल को मिलीं 211 सीटों से कम है। उधर, नंदीग्राम में ममता जीतीं, पर महज 1200 वोटों से। सबसे ज्यादा चर्चा में रही इस सीट से हारने वाले भाजपा के शुभेंदु अधिकारी हैं। उन्होंने कहा था कि 50 हजार वोटों से जीतूंगा और अगर हार गया तो राजनीति छोड़ दूंगा।

Comments

Popular posts from this blog

PUBJ India Avtar battleground Registration should be start on 18th of may on google play store .

remedsiver vaccine