राजस्थान - पानी का कम करे खर्च , 3 जिलों में 2 दिन शटडाउन रहेगा पेयजल सप्लाई।
बीसलपुर बांध से तीन जिलों के लिए पानी की सप्लाई दो दिनों के लिए नहीं होगी। जयपुर, अजमेर व टोंक में दो दिनों के लिए पानी की सप्लाई रोक दी गई है। तीन दिन पहले आए तूफान के कारण तीन टॉवर गिर गए थे।
तीन जिलों की प्यास बुझाता है बीसलपुर
बीसलपुर बांध से जयपुर, टोंक, अजमेर में पानी की सप्लाई की जाती है। साथ ही सिंचाई के लिए भी पानी दिया जाता है। बीसलपुर बांध से पानी की सप्लाई बंद होने से तीनों जिलों के करीब 90 लाख लोगों पर सीधा असर पड़ेगा।

Comments
Post a Comment