Cricket Fans entry in ind vs eng test .
इंग्लैंड टूर पर फेंस की वापसी संभव।
श्रीलंका और इंडिया सीरीज देख सकेंगे दर्शक, भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल बगैर दर्शकों के होगा।
सभी स्टेडियम को पूरी तरह खोलने का प्लान
इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि उन्होंने सभी स्टेडियम को 4 स्टेप में पूरी तरह खोलने का प्लान बनाया है। यह सिर्फ एक कोशिश है। यदि देश में कोरोना के मामले नहीं बढ़ते हैं और सबकुछ कंट्रोल में रहता है, तभी सरकार आगे बढ़ेगी। वरना बीच में भी प्लान को रोका जा सकता है।
इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फैंस की वापसी
टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर अगस्त से 5 टेस्ट की सीरीज खेलना है। यदि सबकुछ सही रहा तो इस सीरीज में भी स्टेडियम में फैंस की वापसी हो सकती है। दोनों टीम के बीच पहला टेस्ट 4 अगस्त को नॉटिंघम में खेला जाएगा। इससे पहले इंग्लैंड को श्रीलंका से अपने घर में 3 टी-20 और 3 वनडे की सीरीज भी खेलना है। दोनों टीम के बीच पहला मैच 23 जून को कार्डिफ में होगा।

Comments
Post a Comment