how to grow masala at home .

 घर पर आर्गेनिक मसाले उगाना जानिए। 

पुदीना



पुदीने के डंठल क्यारी, गमले, कहीं भी बोए जा सकते हैं। जड़ों की बढ़त के लिए तने को पानी में डालें और फिर इसे लगा दें। इसके लिए छायादार जगह जरूरी है। इसे नियमित पानी देना चाहिए और गमले में पानी की निकासी ठीक रहना चाहिए। पौधों की कटाई करते रहें। इसके लिए पुदीने का नियमित उपयोग करते रहें।

हरी मिर्च



मसालों में मिर्च को उगाना सबसे आसान है। इसे आप मीडियम साइज के गमले में उगा सकते हैं। पौधों की बढ़त के दौरान यह ध्यान देना जरूरी है कि इसे हमेशा छायादार स्थान पर रखना है।

अजवाइन



यह एक उपोष्णकटिबंधीय पौधा है। इसकी पत्तियों और बीजों का भोजन में इस्तेमाल किया जाता है। इसके पौधों को ज्यादा रखरखाव की जरूरत नहीं है- इसके लिए बस अच्छी उपजाऊ मिट्टी की आवश्यकता है। इसे उसी तरह से उगाएं, जो प्रक्रिया धनिया उगाने की है।

धनिया



हरा धनिया या कोथमीर उगाने के लिए इसके बीजों को गर्म पानी में रातभर भिगाकर रखें। अब 5-6 इंच गहराई की एक ट्रे या कंटेनर लें और इसे तीन-चौथाई हल्की रेतीली मिट्टी और एक भाग गोबर की सड़ी हुई खाद से भर दें। फिर रातभर भिगोकर रखे गए बीजों को हाथ से मसलकर मिट्टी पर बुरक दें। फिर ऊपर थोड़ी मिट्टी डालकर बीज को ढक दें। इसके बाद पानी का छिड़काव करें और कुछ समय पौधों को धूप में रखें। एक सप्ताह के भीतर इनमें अंकुर दिखाई देने लगेंगे।

कितनी धूप, कितने पानी की दरकार?

मसाले के अधिकतर पौधे धूप में अच्छे से पनपते हैं। यदि पौधों के तने बढ़ रहे हैं, लेकिन उन पर पर्याप्त पत्ते नहीं हैं, तो इसका मतलब है कि संभवतः इन पौधों को पर्याप्त धूप नहीं मिल पा रही है। पौधों को पनपने में मदद करने के लिए मिट्टी की नमी बनाए रखें, लेकिन बहुत ज्यादा पानी नहीं दें। सप्ताह में दो बार ही पौधों को निश्चित मात्रा में पानी दें। इन पौधों को पानी तभी दें, जब मिट्टी सूखने लगे। यदि अदरक उगाना चाह रहे हैं तो इनकी गांठों को काट लें। फिर गमले, क्यारी या खोके में सुविधानुसार बो दें। कुछ दिनों में ही पत्तियां निकलने लगेंगी और गांठें अंदर ही अंदर फैलने लगेंगी। इन गांठों को बाहर निकालकर धोने के बाद भोजन में स्वाद के लिए उपयोग में ला सकते हैं। इन्हें सुखाकर सौंठ पाउडर भी बनाया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

PUBJ India Avtar battleground Registration should be start on 18th of may on google play store .

remedsiver vaccine