JAIPUR ZOO ASIATIC LION TESTED POSITIVE .
जयपुर चिड़ियाघर का 1 शेर कोरोना संक्रमित।
हैदराबाद में शेरों में कोरोना संक्रमण के बाद जयपुर में शेरों के सैंपल लिए थे
सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में सबसे पहले आठ एशियाटिक शेरों में कोरोना के लक्षण पाए गए थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित लॉयन सफारी में शेर के कोरोना संक्रमण पाया गया। तब जयपुर चिड़ियाघर के अंतर्गत लॉयन सफारी में जानवरों के 13 सैंपल बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में जांच के लिए भेजे गए थे।
इसमें त्रिपुर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि, दो अन्य शेरों में लक्षण होना बताया है। लेकिन, सैंपल में पुष्टि नहीं हुई है। इनके सैंपल दोबारा IVRI भेजे जाएंगे। वहीं, जयपुर चिड़ियाघर के एक शेर, दो बाघ और एक पैंथर के सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव होने की जानकारी है।
2018 में जयपुर में लॉयन सफारी की शुरुआत
जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में राजस्थान की पहली लॉयन सफारी 2018 में शुरू हुई थी। इस पार्क में ही लगभग 36 हेक्टेयर में लॉयन सफारी बनी हुई है। इसमें पहले 4 एशियाई शेर थे, जिनमें से कैलाश और तेजस की मौत हो चुकी है। अब लॉयन सफारी में शेरनी तारा और त्रिपुर ही हैं। यहां सबसे पहले जूनागढ़ गुजरात से तेजिका नाम की शेरनी को जयपुर चिड़ियाघर लाया गया था। बाद में, इनको लॉयन सफारी में शिफ्ट कर दिया था। तेजिका की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। उसने तीन बच्चे दिए थे। इनमें त्रिपुर, तारा और तेजस थे। ये तीनों सफारी में साथ ही रहते थे। पिछले साल तेजस की भी मौत हो गई।

Comments
Post a Comment