Rajasthan government asked propasal for from companies

राजस्थान सरकार ने वैक्सीन के 1 करोड़  डोज़ के लिए 20 मई तक कम्पनिओ से मांगे प्रस्ताव। 



3.75 करोड़ वैक्सीन का दिया है ऑर्डर
इससे पहले राज्य सरकार ने 18 से 44 साल के सीरम इंस्टीट्यूट को 3.75 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर दिया है, लेकिन कंपनी की ओर से 8 लाख से ज्यादा डोज उपलब्ध नहीं कराई गईं। वहीं कंपनी ने इतनी बड़ी मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध करवाने में समय भी ज्यादा बताया है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने विदेशों से वैक्सीन खरीद का निर्णय किया, ताकि जल्द से जल्द और ज्यादा से ज्यादा लोगो को वैक्सीनेट किया जा सके।

स्पूतनिक, फाइजर भी हो सकती है शामिल

इस ग्लोबल टेंडर के लिए फिलहाल रूस की कंपनी स्पूतनिक और अमेरिकी कंपनी फाइजर भी शामिल हो सकती है। स्पूतनिकल वी वैक्सीन को देश में आपात उपयोग के लिए मंजूरी मिली है। अमेरिकी कंपनी फाइजर की वैक्सीन को अभी भारत में इमरजेंसी उपयोग की मंजूरी नहीं मिली है। इसके अलावा भारत की कंपनी बायोलॉजिकल ई और जायडस कैडिला भी अपनी वैक्सीन बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। कैडिला की वैक्सीन के तीनों चरण के ट्रायल भी हो गए और नतीजे आने के बाद इसे भी भारत सरकार आपात उपयोग की मंजूरी दे सकती है। हालांकि इन दोनों ही कंपनियों की वैक्सीन आने में अभी समय लगेगा। 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

PUBJ India Avtar battleground Registration should be start on 18th of may on google play store .

remedsiver vaccine