rajasthan me aaj sham tak hoga sumparn lockdown ka fasila .

राजस्थान में आज शाम  तक होगा सम्पूर्ण लॉक डाउन का फैसला। 

राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.85 लाख हो गई है। इसमें 1.96 लाख एक्टिव केस हैं। गुरुवार को यह आंकड़ा 2 लाख तक पहुंच सकता है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बीच बुधवार को राहत की खबर आई। 64 दिन बाद राजस्थान में नए मिले कोरोना पॉजिटिव केसों से ज्यादा रिकवर हुए मरीजों की संख्या रही। बुधवार को 17 हजार 22 मरीज ठीक हुए। 16 हजार 815 नए संक्रमित सामने आए। इस बीच, परेशान करने वाली बात यह है कि राजस्थान में कोरोना से हो रही मौतों की संख्या कम नहीं हो रही। यहां रोजाना 150 से ज्यादा लोग दम तोड़ रहे हैं। अब तक 5 हजार 21 लाेग जान गंवा चुके हैं। दूसरी तरफ, प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन की तैयारी शुरू हो गई है। शाम तक इस पर सरकार निर्णय लेगी। 


Comments

Popular posts from this blog

PUBJ India Avtar battleground Registration should be start on 18th of may on google play store .

remedsiver vaccine