rajasthan me or saqkth ho saktra h lockdown .
राजस्थान में और सख्त हो सकता लॉक डाउन - शादी सामारोह पे पाबन्दी लगाने की तैयारी ,अधिक कोरोना जिलों में कढ़ाई जारी ,आज कैबनिट में होगा फैसला।
प्रदेश में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए राजस्थान सरकार लॉकडाउन को और कड़ा करने पर विचार कर रही है। 17 मई तक की लॉकडाउन की गाइडलाइंस में दी गई कुछ छूट को वापस लेने पर विचार चल रहा है। शादी समाराेहों पर पूरी तरह पाबंदी लगाने पर फैसला हो सकता है। 7 दिन के कड़े लॉकडाउन पर भी फैसला हो सकता है। आज (बुधवार) शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्ष्ता में होने जा रही कैबिनेट की बैठक में सख्ती बढ़ाने पर फैसला होगा।
प्रदेश में शादियों पर पाबंदी लगाने की तैयारी है। मौजूदा गाइडलाइन में शादी समारोह में बैंड पार्टी के अलावा केवल 31 लोगों को अनुमति है। सरकार अब इस छूट को वापस लेने की तैयारी करतैयारी है। मौजूदा गाइडलाइन में शादी समारोह में बैंड पार्टी के अलावा केवल 31 लोगों को अनुमति है। सरकार अब इस छूट को वापस लेने की तैयारी कर रही है। ज्यादातर मंत्री और एक्सपर्ट की राय शादी समाराेहों पर पाबंदी लगाने की है। कैबिनेट में चर्चा के बाद इस छूट को वापस लिया जा सकता है। एक्सपर्ट की भी राय है कि आगे आखातीज के सावे पर बड़ी तादाद में शादियां होने से गैदरिंग बढ़ेगी, जिसकी वजह से कोरोना विस्फोट की आशंका है। इसके कारण शादी समारोहों पर रोक का फैसला हो सकता है।
कंटेंमेंट जोन जैसी सख्तीराजधानी जयपुर सहित जिन जिलों में कोरोना के मामले ज्यादा हैं, वहां सख्ती और बढ़ेगी। इन जिलों में कोरोना प्रभावित इलाकों कंटेमेंट जोन जैसी सख्ती की जा सकती है। पिछले लॉकडाउन की तरह जरूरी सेवाओं को छोड़ सब बंद करने के विकल्प पर विचार किया जा सकता है। 12 बजे से सुबह 5 बजे की अवधि में जीरो मोबिलिटी पर जोर दिया जाएगा।
संशोधित गाइडलाइन जारी होने की संभावनाकैबिनेट की बैठक के बाद गृह विभाग लॉकडाउन की संशोधित गाइडलाइन जारी कर सकता है। शादियों पर पाबंदी सहित कुछ प्रतिबंधों को शामिल करते हुए नई गाइडलाइन तैयार होगी।

Comments
Post a Comment