rajasthan me sakth lockdown ka phela din .
सख्त लॉकडाउन का पहला दिन का हाल।
राजस्थान में आज सोमवार सुबह 5 बजे से 24 मई सुबह 5 बजे तक के लिए सख्त लॉकडाउन लगाया गया। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर ब्रेक लगाने के लिए पिछले दिनों गहलोत सरकार के मंत्रिपरिषद ने लॉकडाउन का सामूहिक फैसला लिया था। इसमें सुबह 11 बजे तक खाने पीने के सामान और अन्य जरूरत की वस्तुओं की दुकानें, सब्जी मंडियां खोले जाने की छूट दी गई थीं, लेकिन सख्त लॉकडाउन के पहले ही दिन इस छूट का लोगों ने जमकर फायदा उठाया। इससे बड़ा सवाल उठता है कि आखिर कैसे कोरोना की चेन टूटेगी। कैसे शहर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर काबू पाया जा सकेगा।करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ी। कई ऐसे भी चेहरे थे, जिनके मुंह पर मास्क तक नहीं लगा हुआ था। बेतरतीब तरीके से दुकानदार भी सामान बेचने में लगे हुए थे। वहीं, खरीदारी करने वाले लोगों को कोरोना संक्रमण की कोई परवाह नजर नहीं आई।
सुबह करीब 7 बजे से लोग बाजार में खरीदारी करने निकल पड़े। एक तरफ परकोटे की गलियों और मोहल्लों में सन्नाटा पसरा हुआ था। पुलिस आने-जाने वालों को टोक रही थी। वहीं शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही की रेलमपेल हो रही थी।
प्लीज शेयर एंड विजिट साइट।

Good
ReplyDelete